Monday, April 6, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर न्यायालय में बड़ा फेरबदल: 2 जजों का तबादला, नए एडीजे व...

अनूपशहर न्यायालय में बड़ा फेरबदल: 2 जजों का तबादला, नए एडीजे व सिविल जज की हुई तैनाती


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों के तबादलों को लेकर बड़ा फेरबदल किया गया है। न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दो जजों का तबादला किया गया है, जबकि नए न्यायिक अधिकारियों की तैनाती की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनूपशहर में तैनात एडीजे (अपर जिला जज) विनीत चौधरी का तबादला बुलंदशहर कर दिया गया है। वहीं उनकी जगह अब राजेश कुमार को अनूपशहर न्यायालय में नए एडीजे के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा न्यायिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए रुचि भाटी को सिविल जज के पद पर तैनाती दी गई है।
न्यायालय में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद अधिवक्ताओं और वादकारियों को उम्मीद है कि न्यायिक कार्यों में और तेजी आएगी तथा लंबित मामलों के निस्तारण में भी गति मिलेगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments