Tuesday, April 7, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: एसएसपी ने 37 उपनिरीक्षकों के तबादले, 12 चौकियों के प्रभारी बदले

बुलंदशहर: एसएसपी ने 37 उपनिरीक्षकों के तबादले, 12 चौकियों के प्रभारी बदले


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार कुल 37 उपनिरीक्षकों (SI) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जिससे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। इस व्यापक तबादला सूची में 12 पुलिस चौकियों के प्रभारियों को भी बदला गया है। नए प्रभारी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि यह बदलाव क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसी के साथ लंबे समय से पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत 10 उपनिरीक्षकों को भी सक्रिय जिम्मेदारियां दी गई हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments