बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। थाना अरनिया पुलिस ने 7 शातिर आरोपियों को 6 माह के लिए जनपद की सीमाओं से बाहर कर दिया है। ये सभी आरोपी क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे और शांति व्यवस्था के लिए खतरा बने हुए थे। इनके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। बार-बार चेतावनी के बावजूद इनकी गतिविधियों में सुधार नहीं होने पर प्रशासन ने यह कठोर कार्रवाई की। जिला बदर की कार्रवाई के तहत सभी आरोपियों को निर्धारित अवधि तक बुलंदशहर जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अरनिया पुलिस का बड़ा एक्शन: 7 शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर
RELATED ARTICLES



