Tuesday, April 7, 2026
HomeFeaturedARANIA NEWS || अरनिया खबरएक घंटे तक ओले बरसने से फसल को भारी नुकसान, किसानों ने...

एक घंटे तक ओले बरसने से फसल को भारी नुकसान, किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र में बीते दिन मौसम ने अचानक करवट लेते हुए किसानों पर कहर बरसा दिया। रविवार की दोपहर करीब 3 बजे से 4 बजे तक तेज बारिश के साथ हुई जबरदस्त ओलावृष्टि ने खेतों का मंजर ही बदल दिया। ओले इतनी भारी मात्रा में गिरे कि खेत पूरी तरह सफेद चादर से ढक गए। इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा नुकसान उन किसानों को हुआ, जिनकी गेहूं की फसल कटकर खेतों में पड़ी थी। देखते ही देखते तैयार फसल बर्बादी में बदल गई, जिससे किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है।
स्थानीय किसानों का कहना है कि उन्होंने पूरी मेहनत और लागत लगाकर फसल तैयार की थी, लेकिन अचानक आई इस आपदा ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कई किसानों ने बताया कि ओलों की मार इतनी तेज थी कि फसल पूरी तरह दब गई और अब उसके बचने की उम्मीद बेहद कम है। घटना के बाद किसानों ने प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments