Saturday, April 11, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरगेहूं की कटाई कर रहे बुजुर्ग दंपति, बहू और बेटी पर दबंगों...

गेहूं की कटाई कर रहे बुजुर्ग दंपति, बहू और बेटी पर दबंगों का हमला, लूटपाट व छेड़छाड़ के गंभीर आरोप


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र के एक गांव में खेत में गेहूं की कटाई कर रहे एक बुजुर्ग दंपति, उनकी पुत्रवधू और बेटी पर दबंगों ने अचानक हमला बोल दिया। घटना में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि महिलाओं के साथ अभद्रता और लूटपाट के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
पीड़ित परिवार के अनुसार, वे अपने खेत में शांतिपूर्वक गेहूं की कटाई कर रहे थे, तभी गांव के कुछ दबंग वहां पहुंचे और बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान बुजुर्ग दंपति और उनकी पुत्रवधू को बेरहमी से पीटा गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंची बेटी ने जब अपने परिवार को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की। पीड़ितों का आरोप है कि हमले के दौरान उन्हें इतना पीटा गया कि वे अचेत हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। उनके कपड़े तक फाड़ दिए और मौके का फायदा उठाकर उनके पहने हुए गहने भी लूट लिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। घटना से आहत पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने एसएसपी को जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments