बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र में रिटायर्ड RAW अधिकारी से कैश से भरे बैग की चोरी के मामले का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी निकुंज मित्तल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी निशानदेही पर बड़ी रकम भी बरामद की गई है।
आपको बता दें कि रिटायर्ड RAW अधिकारी राजबीर सिंह मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी निकुंज मित्तल ने उनका कैश से भरा बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब 11 लाख रुपये रखे हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने खुर्जा निवासी निकुंज मित्तल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने चोरी किए गए पैसों में से कुछ रकम अपने पुराने उधार चुकाने में खर्च कर दी थी। हालांकि, उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 9 लाख 60 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।
रिटायर्ड RAW अफसर से कैश बैग चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार व लाखों रुपये बरामद
RELATED ARTICLES



