बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार को शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने 9,57,000 नकद, अवैध असलहा, कारतूस, घटना में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम निकुंज मित्तल पुत्र चमन लाल मित्तल निवासी नवलपुर कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलंदशहर है।
आरोपी ने 2 अप्रैल को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक से रुपए निकाल कर जा रहे एक व्यक्ति तब एक चोरी कर लिया था। रास्ते में व्यक्ति मेडिकल स्टोर पर बैग रख दवाई ले रहा था। तभी आरोपी ने बैग चुरा लिया और फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। पुलिस व स्वाट टीम ने आरोपी निकुंज मित्तल को गिरफ्तार कर लिया।
9.57 लाख की नकदी के साथ शातिर चोर निकुंज मित्तल गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



