Thursday, April 9, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबर25 हजार का इनामी अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

25 हजार का इनामी अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा गैंगस्टर में वांछित 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर अभियुक्त मनीष कुमार को कांवरा रोड से अवैध असलहा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना सिकन्द्राबाद पर पंजीकृत मुअसं 251/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बुलन्दशहर द्वारा 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनीष कुमार पुत्र गोरीलाल निवासी ग्राम गैझा थाना परतापुर जनपद मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments