Sunday, April 12, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगेहूं काट रहे मजदूरों को देखने गए किसान पर बलकटी से हमला,...

गेहूं काट रहे मजदूरों को देखने गए किसान पर बलकटी से हमला, घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी किसान पर बलकटी से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल किसान शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे एसएसपी ऑफिस पहुंचे और मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। उनका कहना है कि वह खेत पर कटाई कर रहे मजदूरों को देखने गए थे।
आपको बता दें कि गांव नयाबांस निवासी किसान ने बताया कि वह अपने गेहूं के खेत पर कटाई कर रहे मजदूरों को देखने के लिए गए थे। तभी पड़ोसी गांव समकौला के रहने वाले सतीश ने उन पर बलकटी से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल किसान को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। उपचार के बाद घायल किसान एसएसपी ऑफिस पहुंचा और मामले में न्याय के गुहार लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments