बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद-जेवर रोड पर भोंखेरा में अचानक बिजली के तार टूटकर खेतों पर गिर पड़े। इस दौरान 40 से 50 बीघा फसल जलकर राख हो गई। खेत में आग लगने से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। उन्होंने आग पर पानी डालकर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी। सूचना मिलते ही सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह मौके पर पहुंचे तथा किसानों से मुलाकात की। विधायक ने किसानों की समस्या को गंभीरता से सुना और उन्हें हर संभव सहायता एवं न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरबिजली का तार टूटकर गिरने से 40 से 50 बीघा फसल जलकर...
बिजली का तार टूटकर गिरने से 40 से 50 बीघा फसल जलकर राख
0
40
RELATED ARTICLES


