बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थाना गुलावठी पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को गांव बराल जंगल के दो अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरेन्द्र पुत्र नत्थू निवासी बहलीमपुरा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर, लोकेन्द्र पुत्र बैजनाथ शर्मा निवासी ग्राम बराल थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर, अरविन्द पुत्र ऐदल सिंह निवासी ग्राम बराल थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर, सोनू पुत्र नेतराम निवासी मौहल्ला भूड थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर, लवकेश पुत्र ईश्वर सिंह निवासी मौ० कायस्थवाडा थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर, दुष्यन्त कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम बराल थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर, मनवीर पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम बराल थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर तथा सचिन पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम बराल थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
जुआ खेलने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



