बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को खुर्जा जंक्शन रोड एनआरईसी कालेज के पास से अवैध 15.94 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विक्रान्त उर्फ विपिन पुत्र चुन्नीलाल निवासी मुरारी नगर प्रीत विहार फायर स्टेशन के पास थाना खुर्जानगर जनपद बुलन्दशहर तथा आबिद पुत्र वाहिद निवासी मौ० आबदानगर थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
अवैध 15.94 ग्राम स्मैक समेत दो स्मैकर्स गिरफ्तार
0
40
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


