बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव शेखपुर-गढ़वा में एक शादी समारोह पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने एक अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है।
आपको बता दें कि दोनों पक्षों के बीच पहले से कहासुनी चल रही थी, जो शादी समारोह के दौरान फिर से भड़क उठी और देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। मारपीट के दौरान एक महिला सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खानपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
शादी समारोह में चले लाठी-डंडे, एक महिला समेत 5 घायल
RELATED ARTICLES



