Tuesday, April 14, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरबुलंदशहर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 2 लाख की रिश्वत लेते सिंचाई...

बुलंदशहर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 2 लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का जिलेदार रंगेहाथ गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में यूपी विजिलेंस टीम ने सिंचाई विभाग के एक जिलेदार को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
आपको बता दें कि गाजियाबाद निवासी पीड़ित डॉ. प्रदीप गुप्ता ने आरोपी जिलेदार राजेश चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि राजेश चौहान उनकी जमीन को सिंचाई विभाग की बताकर निर्माण कार्य में लगातार बाधा डाल रहा था और काम न रुकवाने के बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के आधार पर यूपी विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। अधिकारी किसान बनकर शिकायतकर्ता के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी योजना के तहत आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। सिकंदराबाद क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला नहर के पास की गई। जहां आरोपी रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार हुआ। फिलहाल विजिलेंस की जांच जारी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments