बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा की होनहार छात्रा भूमिका शर्मा ने ‘भारत बौद्धिक परीक्षा’ में प्रथम स्थान हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। भूमिका शर्मा NREC कॉलेज की छात्रा हैं और उनकी इस उपलब्धि से शिक्षण संस्थान में खुशी की लहर दौड़ गई है।
आपको बता दें कि यह प्रतिष्ठित परीक्षा विद्या भारती उच्च संस्थान और दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई थी जिसमें भूमिका शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया।
इस शानदार सफलता पर NREC कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां कॉलेज प्रशासन और शिक्षकों ने भूमिका शर्मा को सम्मानित किया और छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
खुर्जा: ‘भारत बौद्धिक परीक्षा’ में भूमिका शर्मा ने हासिल किया प्रथम स्थान
RELATED ARTICLES



