बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में बुधवार देर रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक एक उपनिरीक्षक के साथ कहासुनी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पहासू में तैनात एक उपनिरीक्षक अपनी ड्यूटी समाप्त कर कस्बा पहासू से वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोककर कहासुनी शुरू कर दी। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। इस पूरे मामले में उपनिरीक्षक की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना पहासू में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
पहासू: दरोगा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



