Thursday, April 16, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसहकारीनगर-अगरपुर से प्राइमरी स्कूल अकराबाद मार्ग तक के नवनिर्माण के लिए मिली...

सहकारीनगर-अगरपुर से प्राइमरी स्कूल अकराबाद मार्ग तक के नवनिर्माण के लिए मिली 1.76 करोड़ रूपए की स्वीकृति


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर रोड स्थित सहकारीनगर-अगरपुर मार्ग से प्राइमरी स्कूल अकराबाद तक की जर्जर मार्ग का नवनिर्माण किया जाएगा। इस मार्ग का निर्माण 1.76 करोड रुपए की लागत से होगा। इस मार्ग के बनने से कई गांवों के ग्रामीणों की आवागमन व्यवस्था सुलभ होगी।
आपको बता दें कि सहकारीनगर-अगरपुर मार्ग से प्राइमरी स्कूल अकराबाद तक का मार्ग पिछले काफी समय से जर्जर अवस्था में है। यहां से गुजरने वाले कई गांवों के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रात के अंधेरे में तो गड्ढे दिखाई नहीं देते जिसे बाइक सवार चोटिल हो जाते हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि सहकारीनगर-अगरपुर मार्ग से प्राइमरी स्कूल अकराबाद तक का नवनिर्माण के लिए 1.76 करोड रुपए की राशि स्वीकृत हो गई है। इस मार्ग का नवनिर्माण जल्द ही शुरू होगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments