बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के गांव भटौला से मिल्क करीरा मार्ग का नवनिर्माण किया जाएगा। 88 लाख रुपए से अधिक की लागत से इसका नवनिर्माण होगा। नवनिर्माण के बाद इस मार्ग से होकर गुजरने वाले ग्रामीणों व अन्य लोगों को राहत मिलेगी।
आपको बता दें कि ग्रामीणों का कहना हैं कि गांव भटौला से मिल्क करीरा मार्ग पिछले काफी समय से काफी जर्जर हालत में हैं। इस मार्ग से होकर गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामाना करना पड़ता हैं। जगह-जगह बने गड्ढों से रात के अंधेरे में बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि व भटौला से मिल्क करीरा मार्ग का नवनिर्माण कराने के लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद शासन से 88 लाख से अधिक की राशि भी प्राप्त हो गई है। विभाग की ओर से तैयारियां भी कर ली गई हैं। मार्ग का जल्द नवनिर्माण शुरु हो जाएगा।
88 लाख रुपए की लागत से होगा गांव भटौला से मिल्क करीरा मार्ग का नवनिर्माण
RELATED ARTICLES



