Saturday, September 12, 2026
HomeUncategorized15 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

15 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को शिकारपुर बाईपास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक पुत्र धर्मपाल वत्स निवासी रामनगर कालौनी मौसमगढ़ थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विवेक के खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानें दातों की #Scaling कर प्रक्रिया, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments