Saturday, September 12, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरछतरी में बिजली चोरी व विजिलेंस टीम की छापेमारी, 12 पर मुकदमा...

छतरी में बिजली चोरी व विजिलेंस टीम की छापेमारी, 12 पर मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर थाना छतारी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को संयुक्त टीम ने टूंडाखेड़ा और बरकातपुर गांव में अचानक छापेमारी कर बिजली कनेक्शनों की जांच की।
सुबह शुरू हुए इस अभियान के दौरान टीम ने घर-घर जाकर बिजली कनेक्शन चेक किए। जांच में 12 लोग एलटी लाइन पर सीधे कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान टीम ने बिजली चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे अवैध तार, केबल और अन्य उपकरण भी जब्त किए। पकड़े गए सभी 12 लोगों के खिलाफ बिजली अधिनियम के तहत संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
अभियान में विजिलेंस के अवर अभियंता बिरेंद्र कुमार, छतारी बिजली घर के अवर अभियंता निखिल कुमार, विजिलेंस उपनिरीक्षक राजीव कुमार और डिबाई देहात के एसडीओ वैश्य त्यागी समेत विद्युत विभाग की टीम और पुलिस बल मौजूद रहा।
अधिकारियों के मुताबिक, बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। साथ ही वैध कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने पर भी विभाग का जोर है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को चेतावनी दी है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और चोरी करते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली का इस्तेमाल केवल वैध कनेक्शन के जरिए करें और समय पर अपने बिजली बिल का भुगतान करें।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments