बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर के गांव पीर वियावनी में सड़क पर बह रहा गंदा पानी ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। हालात यह हैं कि रास्ते से गुजरना तक दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें रोजाना इस गंदे पानी से होकर गुजरना मजबूरी बन गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि घरों से निकलने वाला पानी सीधे रास्ते में बह रहा है, जिससे पूरे मार्ग पर कीचड़ और गंदगी फैल गई है। ऐसे में जब भी कोई वाहन गुजरता है तो पैदल चलने वाले लोगों के कपड़े गंदे हो जाते हैं। स्थिति को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत करने के बावजूद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, गंदे पानी के जमा होने से मच्छर और मक्खियों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और गांव में स्वच्छता बनी रह सके।
सड़क पर बहता गंदा पानी बना मुसीबत, ग्रामीणों में रोष
RELATED ARTICLES



