Thursday, April 23, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी स्टेशन पर 24 अप्रैल से ठहरेगी संगम एक्सप्रेस

गुलावठी स्टेशन पर 24 अप्रैल से ठहरेगी संगम एक्सप्रेस


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मेरठ से सूबेदारगंज के बीच जाने वाली संगम एक्सप्रेस ट्रेन का बुलंदशहर जनपद के गुलावठी रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव 24 अप्रैल से प्रारंभ होगा। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर 24 अप्रैल की रात ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे।
इस ट्रेन का गुलावठी रेलवे स्टेशन पर ठहराव मिलने पर बुलंदशहर रोड स्थित जनपद के ग्राम मुर्शदपुर, हृदयपुर, कुराना, अब्दुल्लापुर मोढी, हरसिंहपुर, ऊबारपुर, बृजनाथपुर, मोरपुर सहित अन्य गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। इन गांवों के लोगों को प्रयागराज जाने के लिए हापुड़ रेलवे स्टेशन से संगम एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। गुलावठी रेलवे स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव मिलने से इन ग्रामीणों को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर नहीं आना पड़ेगा।
24 अप्रैल को मेरठ से सूबेदारगंज को जाने वाली संगम एक्सप्रेस (14164) रात 8:05 बजे गुलावठी पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद 8:07 बजे बुलंदशहर के लिए रवाना हो जाएगी। 25 अप्रैल से सूबेदारगंज से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस नियमित रूप से सुबह 4:51 बजे गुलावठी स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनठ ठहराव के बाद 4:53 बजे हापुड़ के लिए प्रस्थान करेगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments