Thursday, April 23, 2026
HomeFeaturedBI.BI.NAGAR NEWS || बी.बी.नगर खबरहापुड़ जनपद में हुआ विवाद बुलंदशहर तक पहुंचा, घर में घुसकर मारपीट

हापुड़ जनपद में हुआ विवाद बुलंदशहर तक पहुंचा, घर में घुसकर मारपीट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद हापुड़ में शादी समारोह में हुआ विवाद अब बुलंदशहर जिले के थाना बीबीनगर तक पहुंच गया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि छह आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि हापुड़ जिले में बुधवार को एक शादी समारोह कार्यक्रम आयोजन हुआ था। कार्यक्रम में बुलंदशहर जिले के थाना बीबीनगर क्षेत्र के कुछ लोग शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे। किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ जिसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। इसके बाद सात हथियारबंद बदमाश बुलंदशहर के गांव नगला कटक पहुँचे और पीड़ित के घर में घुसकर जान से मारने की नियत से हमला किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक नाबालिग बदमाश को दबोच लिया, जबकि छह बदमाश भागने में सफल रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और बाल अपचारी को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इधर-उधर दबिश दे रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments