बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): 588 प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरिक्षयो की पासिंग आउट परेड का दीक्षांत समारोह-2026। रविवार 26-04-2026 को रिजर्व पुलिस लाइन बुलन्दशहर में 588 रिक्रूट आरक्षियो की पासिंग आउट परेड के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि कलानिधि नैथानी पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ महोदय रहे। उक्त दीक्षांत परेड में पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ महोदय कलानिधि नैथानी सहित अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन श्री प्रखर पाण्डेय एवं अन्य क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक लाइन रेडियो, प्रभारी आर०टी०सी० व समस्त स्टाफ आर०टी०सी० आदि उपस्थित रहे।
पासिंग आउट परेड मे मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। परेड के निरीक्षण के उपरान्त मार्च पास्ट/प्रदर्शन किया गया, इसके उपरान्त विशिष्ट रिक्रूट आरक्षी शिवम कुमार, संदीप कुमार, चन्द्रकान्त सारस्वत, महावीर सिंह, काना शर्मा, शिवम कुमार, जयकिशन शेखावत, आदित्य रावत, तफसील रावत, मनीष कुन्तल, दीपक कुमार, रामप्रकाश, दिलीप कुमार, यशपाल सिंह, हरी किशन राणा, अजय प्रताप सिंह, पीयूष कुमार, सौरव यादव, सोरभ भारद्वाज, प्रवीण कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा मूमेन्टो प्रदार कर सम्मानित किया गया तथा रिक्रूट आरक्षी मनीष कुन्तल को सर्वांग सर्वोत्तम पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया एवं प्रथम परेड कमाण्डर रिक्रूट आरक्षी रामेश्वर सिंह, द्वितीय परेड कमाण्डर रिक्रूट आरक्षी दिव्यांक शर्मा, तृतीय परेड कमाण्डर रिक्रूट आरक्षी उदित कुमार को भी मूमेन्टो प्रदान किया गया। इसके अलावा उ0नि0 अध्यापक, आई०टी०आई० व पी०टी०आई० आदि को भी सम्मानित किया इसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में निष्ठा व ईमानदारी एवं सतर्कता से अपनी ड्यूटी करने का निर्देश दिए गए तथा भारतीय संविधान व कानून का पालन करने व कराने की भी शपथ दिलायी गयी एवं सभी रिक्रूट आरक्षियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इसके उपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार व क्षेत्राधिकार नगर/लाइन प्रखर पाण्डेय द्वारा संयुक्त रुप से मुख्य अतिथि पलिस उपमहानिरीक्षक को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। परेड कार्यक्रम का बहुत हर्षोउल्लास के साथ प्रारम्भ व समापन हुआ। पासिंग आउड परेड मे सम्मिलित 588 रिक्रूट आरक्षी पुलिस बल मे शामिल होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु शामिल हुए।
588 प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरिक्षयो की पासिंग आउट परेड का दीक्षांत समारोह-2026
RELATED ARTICLES



