बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): हरिद्वार से आगरा डाक कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों की बाइक सोमवार को बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात क्षेत्र में मामन फ्लाईओवर के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पांच कांवड़िया पिंटू, अजय, दिव्यांश, सौरभ और अंकित घायल हो गए। पुलिस ने पांच कावड़ियों का प्राथमिक उपचार कराकर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। वहीं तीन कावड़ियों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि कांवड़ियों की बाइक की एक वाहन से टक्कर हो गई जिसके बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए खुर्जा के सूरजमल जटिया अस्पताल में भर्ती कराया। शुरुआती जानकारी में तीन कांवड़ियों की हालत गंभीर बताए जाने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किए जाने की बात सामने आई। थाना खुर्जा देहात पुलिस के अनुसार, हादसे में पांच लोगों को साधारण चोटें आई थीं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सकुशल उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
डाक कांवड़ियों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 5 घायल
RELATED ARTICLES


