Sunday, April 26, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसीमित मात्रा में मिलेगा यूरिया-डीएपी के किसानों को मिलेंगे सात बैग

सीमित मात्रा में मिलेगा यूरिया-डीएपी के किसानों को मिलेंगे सात बैग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में उर्वरक की बढ़ती मांग और कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए शासन और जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। अब किसानों को निर्धारित सीमा के तहत ही खाद उपलब्ध कराई जाएगी। नए नियम के अनुसार, एक हेक्टेयर भूमि पर सीजन के दौरान किसान को अधिकतम 7 बैग यूरिया और 5 बैग डीएपी ही मिल सकेगा।
जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि इस समय गन्ने की बुवाई का सीजन चल रहा है, जिससे डीएपी, एनपीके और यूरिया की मांग अचानक बढ़ गई है। सहकारी समितियों पर खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ रही है और कई जगहों पर मारामारी जैसे हालात बन रहे हैं। इसी स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सख्त निगरानी शुरू कर दी है। उर्वरक वितरण केंद्रों पर अधिकारियों की तैनाती बढ़ाई गई है, ताकि कोई भी दुकानदार या बिचौलिया खाद की कालाबाजारी न कर सके।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments