Sunday, April 26, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर में GST का बड़ा एक्शन: रस्तोगी बुकमार्ट पर 10 घंटे चली...

बुलंदशहर में GST का बड़ा एक्शन: रस्तोगी बुकमार्ट पर 10 घंटे चली छापेमारी, अहम दस्तावेज जब्त


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में डीएम के निर्देश पर जीएसटी विभाग की टीम ने अंसारी रोड स्थित रस्तोगी बुकमार्ट पर छापेमारी की। यह कार्रवाई करीब 10 घंटे तक चली, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के मुताबिक, जीएसटी अधिकारियों की टीम सुबह पहुंची और दुकान के दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान बिक्री से जुड़े कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड, बिलिंग दस्तावेज और अन्य कागजात खंगाले गए। टीम ने कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं जिनकी अब विस्तृत जांच की जाएगी। इस कार्रवाई से अंसारी रोड के अन्य व्यापारियों में भी खलबली मच गई। फिलहाल जीएसटी विभाग ने मामले में आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments