बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अलीगढ़-अनूपशहर हाईवे पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नशे में धुत कार चालक ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही रविंद्र सिंह को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आपको बता दें कि सिपाही रविंद्र सिंह यूपी-112 सेवा में तैनात थे और छतारी थाना क्षेत्र में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना उस समय मिली जब एक सपा नेत्री, जो देर रात अपने घर लौट रही थीं, उन्होंने घायल सिपाही को सड़क पर पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बुलंदशहर: नशे में धुत कार सवार ने सिपाही को मारी टक्कर, हालत गंभीर
RELATED ARTICLES



