Sunday, May 3, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरझोलाछाप डॉक्टर की दुकान पर छापा, एक्स-रे व थेरेपी मशीन को कब्जे...

झोलाछाप डॉक्टर की दुकान पर छापा, एक्स-रे व थेरेपी मशीन को कब्जे में लेकर दुकान को किया सील


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के ऊंचागांव क्षेत्र के गांव अमरगढ़ में बस स्टैंड के निकट झोलाछाप की दुकान पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को छापा मार कार्यवाही की। छापामार कार्यवाही के दौरान विभाग को मौके से एक्स-रे व थेरेपी मशीन का संचालन होता पाया गया। विभाग ने मशीनों को कब्जे में लिया और दुकान को सील कर दिया। कार्यवाही से पहले झोलाछाप डॉक्टर मौके से दुकान बंद कर फरार हो गया।
आपको बता दें कि गांव अमरगढ़ में बस स्टैंड के निकट बिना नाम के अल्ट्रासाउंड समेत झोलाछाप की दुकान पर एक्स-रे व थेरेपी मशीन का संचालन करने की विभागीय अधिकारियों को शिकायत की गई। शिकायत के बाद एसीएमओ डॉ. गौरव सक्सेना शनिवार को टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना की भनक लगते ही संचालक दुकान बंद कर मौके से पहले ही भाग निकला। एसीएमओ ने पुलिस को मौके पर बुलाकर दुकान का ताला तुड़वाया और अंदर अल्ट्रासाउंड मशीन की तलाशी ली, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं मिली, बल्कि एक्स-रे व थेरेपी मशीन पाई गई। विभाग ने इन दोनों मशीनों को अपने कब्जे में ले लिया और दुकान को सील कर दिया।
एसीएमओ डॉ. गौरव सक्सेना का कहना है कि अल्ट्रासाउंड की अवैध मशीन का संचालन करने की शिकायत पर कार्यवाही की गई थी, लेकिन अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं मिली। दुकानदार दुकान को मौके से बंद कर भाग गया। फिलहाल दुकान को सील कर दिया है। इसके साथ ही आगामी जांच जारी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments