बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के नगर क्षेत्र में शनि देव मंदिर मार्ग पर नाला जगह से खुला हुआ है और इस पर रखी स्लैब भी जगह-जगह से टूटी हुई है। नाले के खुले होने के कारण स्थानीय लोगों पर हादसों का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मामले की शिकायत की, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता।
आपको बता दें कि शनि देव मंदिर मार्ग पर जगह-जगह से खुला नाला हादसों को न्यौता दे रहा है। मंदिर आने जाने वाले लोग तथा यहां से गुजरने वाले राहगीर कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं हालांकि यह नाला गहरा नहीं है, लेकिन फिर भी खुला होने की वजह से हर समय लोगों पर खतरा मंडराता रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं देता। लोगों ने इस नाले को जल्द से जल्द ढकने की मांग की है।
बुलंदशहर: खुला नाला हादसों को दे रहा दावत
RELATED ARTICLES



