Saturday, May 9, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबंद मकान का ताला तोड़कर एसी समेत कीमती सामान चुरा ले गए...

बंद मकान का ताला तोड़कर एसी समेत कीमती सामान चुरा ले गए चोर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र की सुशीला विहार कॉलोनी में एक बंद पड़े मकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर घर में रखा ऐसी समेत हजारो रुपए कीमत का घरेलू सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले में नामजद महिला चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि पीड़ित राजेश कुमार मलिक ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ देहरादून में रहते हैं। उनका बुलंदशहर जिले में सुशीला विहार कॉलोनी में मकान है जो उनकी पत्नी अर्चना मलिक के नाम पर है। यह मकान उन्हें उनकी माता चंद्रा सिंह से विरासत में मिला था। 29 अप्रैल की रात करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके बंद मकान का ताला टूटा हुआ है जिसके बाद वह बुलंदशहर अपने मकान में आए और अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। घर में रखा एसी समेत हजारों रुपए का सामान गायब था। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments