Tuesday, May 5, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरचाकू लेकर घूम रहा जिलाबदर अपराधी को पुलिस ने भेजा जेल

चाकू लेकर घूम रहा जिलाबदर अपराधी को पुलिस ने भेजा जेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात की पुलिस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 05 मई 2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक जिलाबदर अपराधी सतेन्द्र को ग्राम नीमखेडा के पास से अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी सतेन्द्र शातिर किस्म का अपराधी है जिसे न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट बुलन्दशहर द्वारा 11 मार्च 2026 को 06 माह के लिए जिलाबदर किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतेन्द्र पुत्र विनोद निवासी ग्राम धमरावली थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments