बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला बुगरासी रोड स्थित राजनगर मोहल्ले का है, जहां महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
महिला का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पति हिरासत में
RELATED ARTICLES



