बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया जिससे दंपति समेत तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। एसएसपी बुलंदशहर भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परिवार एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी अचानक ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और पांचों लोग सड़क पर दूर तक जा गिरे। हादसे में किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर मौजूद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत भासौली कट के पास बाइक सवार पति-पत्नि व उनके तीन बच्चो की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मृतको के शवों के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। जानकारी पर पता चला कि मृतक ग्राम धमैडा कीरत के रहने वाले है जो किसी से बाइक मांग कर खुर्जा गये थे। मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा टूटा हुआ है तथा मौके से हरियाणा नम्बर की ट्रक की नम्बर प्लेट मिली है जिसके आधार पर ट्रक की सघन चैकिंग कराई जा रही है।
बुलंदशहर: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, दंपति समेत तीन बच्चों की मौत
RELATED ARTICLES



