बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की सिकंदराबाद अनाज मंडी स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर बारिश में कई क्विंटल गेहूं भीग गया। केंद्र पर गेहूं रखने के लिए न तो कोई पक्का चबूतरा बनाया गया है और न ही बारिश से बचाव के लिए पर्याप्त तिरपाल या शेड की व्यवस्था की गई है। इससे किसानों और सरकारी खरीद व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
सिकंदराबाद मंडी में संचालित सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर किसान समर्थन मूल्य पर अपना गेहूं बेचने पहुंच रहे हैं लेकिन केंद्र पर खुले में गेहूं रखा था। बुधवार रात हुई बारिश में बड़ी मात्रा में गेहूं भीग गया। केंद्र प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक करीब 2200 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि खरीदे गए गेहूं को गोदाम में पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
सिकंदराबाद: खुले में रखा कई क्विंटल सरकारी गेहूं भीगा
RELATED ARTICLES



