बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर गुर्जर चौक के निकट ट्रक को बचाने के चक्कर में एक रोडवेज बस सड़क से उतर गई। इस दौरान 10 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं चार को हायर सेंटर रेफर किया गया।
आपको बता दें कि खुर्जा डिपो की बस शनिवार की सुबह करीब चार बजे कानपुर से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। जैसे ही बस सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में गुर्जर चौक के पास पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिया। ट्रक से बचने के चक्कर में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई जिसके चलते बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में घायल चालक चंद्रपाल, यात्री सोनू, करण, रामसागर, सुधीर, रामपूत, इंद्रपाल, सोनिया, मंजू और शिवचरण है। वहीं चिकित्सक ने चालक चंद्रपाल, यात्री रामसागर, सोनिया और मंजू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एआरएम दिनेश सिंह चौहान का कहना है कि 4-5 सवारियों को मामूली चोटे आई थी। अब केवल चालक चंद्रपाल ही अस्पताल में भर्ती है। बाकी सवारियां प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर जा चुकी हैं।
ट्रक को बचाने के प्रयास में रोडवेज सड़क से उतरी, 10 घायल
RELATED ARTICLES



