Sunday, May 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरछह केंद्रों पर होंगी समस्त विषयों की प्रयोगात्मक/मौखिक परीक्षाएं

छह केंद्रों पर होंगी समस्त विषयों की प्रयोगात्मक/मौखिक परीक्षाएं


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में वर्ष 2026 के समस्त विषयों की प्रयोगात्मक/मौखिक परीक्षा के लिए छह कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर जिलेभर के 50 से अधिक कॉलेजों के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। परीक्षा की तिथि अभी जारी नहीं की गई है।
आपको बता दें कि चाैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एमए व एम. कॉम व्यक्तिगत परीक्षा वर्ष 2026 के समस्त विषयों की प्रयोगात्मक/मौखिक परीक्षा कराने के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें डीएवी पीजी कॉलेज, डीपीबीएस कॉलेज अनूपशहर, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा, जेएस कॉलेज सिकंदराबाद, अग्रसेन पीजी कॉलेज सिकंदराबाद और आईपी कॉलेज प्रथम परिसर बुलंदशहर शामिल हैं।
सीसीएसयू ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे अपने व्यक्तिगत पाठ्यक्रम परीक्षा वर्ष 2026 के प्रवेश-पत्र सहित निर्धारित परीक्षा केंद्र पर संपर्क करते हुए परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें। परीक्षार्थियों को निर्देशित किया गया है कि अपने परीक्षा केंद्र का पता कर लें।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments