Monday, May 11, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर55 वर्षीय एक व्यक्ति ने खाया जहर, मौत

55 वर्षीय एक व्यक्ति ने खाया जहर, मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुगरासी क्षेत्र के गांव रवानी कटेरी के रहने वाले 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उनकी मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि रविवार की रात करीब नौ बजे गांव रवानी कटेरी निवासी बॉबी ने सूचना दी। उनके पिता 55 वर्षीय बालमुकुंद ने जहरीला पदार्थ खा लिया है जिससे उनकी मौत हो गई है। बॉबी ने अपने पिता के शव का पोस्टमार्टम करने की मांग की जिसके बाद पुलिस ने उनके पिता के शव का पोस्टमार्टम किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments