Wednesday, May 13, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरएक तरफ हर्निया की बात बताकर दोनों तरफ का किया ऑपरेशन, जांच...

एक तरफ हर्निया की बात बताकर दोनों तरफ का किया ऑपरेशन, जांच शुरू


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में स्थित सेठ सूरजमल जटिया चिकित्सालय में 6 साल के बच्चे का गलत ऑपरेशन करने का मामला सामने आया है। बच्चों के परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों ने पहले बाई ओर हर्निया बताई। इसके बाद ऑपरेशन दाई ओर का भी कर दिया। मामले की शिकायत मिलने पर सीएमएस डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। ऑपरेशन करने वाले सर्जन से पूछताछ की गई जिसने दाएं तरफ भी हर्निया होने की बात कही। मरीज को ध्यान में रख चिकित्सक ने दोनों तरफ का ऑपरेशन करना उचित समझा।
खुर्जा क्षेत्र के मुमरेजपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 6 वर्षीय पुत्र पियूष राजोरा को हर्निया की परेशानी थी। चिकित्सक को दिखाने के बाद अल्ट्रासाउंड समेत अन्य जरूरी जांच कराई। अल्ट्रासाउंड जांच के बाद सोमवार को रिपोर्ट खुर्जा के सेठ सूरजमल जटिया चिकित्सालय में लेकर पहुंचे जहां सर्जन ने बच्चों को हर्निया के बाई तरफ होना बताया। मंगलवार को बच्चों के ऑपरेशन करने के लिए चिकित्सक ने उसे सोमवार को भर्ती कर लिया और दोनों तरफ का हर्निया बताकर ऑपरेशन कर दिया जबकि परिजनों को उसकी जानकारी नहीं दी। मामले की जांच जारी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments