Wednesday, May 13, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरमछली पकड़ने गया युवक तालाब में डूबा, पिता ने लगाया दोस्त पर...

मछली पकड़ने गया युवक तालाब में डूबा, पिता ने लगाया दोस्त पर धक्का देने का आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव कतियावली में बुधवार की दोपहर तालाब में मछली पकड़ने गए युवक के डूबने का मामला सामने आया है जिसके बाद गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं युवक के पिता ने एक दोस्त पर जानबूझकर तालाब में धक्का देने का गंभीर आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि मामला बुधवार की दोपहर का है जब एक 18 वर्षीय युवक सागर पुत्र राजा अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के तालाब में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। युवकों के शोर मचाने पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची और तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। डूबे युवक सागर के पिता ने उसके एक दोस्त पर तालाब में धक्का देने का आरोप लगाया है। वहीं युवक के तालाब में डूबने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments