बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की शाम वालीपुरा नहर में आत्महत्या के इरादे से गई महिला को पुलिस ने बचाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आपको बता दें कि रविवार की शाम थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात प्रभारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी उन्होंने देखा कि वालीपुरा नहर के किनारे एक महिला आत्महत्या करने जा रही थी जिसके बाद पुलिस ने महिला को समझा-बूझाकर सकुशल बचाया। इसके बाद महिला से आत्महत्या का कारण पूछा तो महिला ने बताया कि वह गृह क्लेश के कारण नहर के पास आत्महत्या करने आई थी। पुलिस ने महिला को परिजनों को सौंप दिया है जिसके बाद परिजनों ने पुलिस की सराहना की है।
आत्महत्या के इरादे से गई महिला को बचाया
0
119
RELATED ARTICLES


