बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र में रात 10:00 बजे के बाद डीजे बजाने का मामला सामने आया है। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने यूपी पुलिस को मामले में जांच के आदेश दिए है जिसके बाद बुलंदशहर जनपद की पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी औरंगाबाद मामले की छानबीन कर रहे हैं। औरंगाबाद थाना क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें दावा किया जा रहा है कि रात 10:00 बजे के बाद क्षेत्र में डीजे बज रहा है। खुलेआम नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके बाद बुलंदशहर पुलिस ने तुरंत मामले में जांच शुरू कर दी है।
रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर जांच शुरु
0
107
Previous article
RELATED ARTICLES


