Monday, May 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरदो करोड रुपए में बनकर तैयार हुआ उत्सव मंडप

दो करोड रुपए में बनकर तैयार हुआ उत्सव मंडप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में गांव बराल में उत्सव मंडप बनाकर तैयार हो चुका है। यह मंडप दो करोड रुपए की लागत से तैयार किया गया है। अब इसे मंडप के संचालित करने की तैयारी की जा रही है। उत्सव मंडप में ग्रामीण कम खर्च पर शादी-विवाह व अन्य आयोजन कर सकेंगे।
आपको बता दें कि जिला अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी मानवेंद्र राजपूत ने बताया कि शासन से मिली स्वीकृति के बाद गांव बराल में दो करोड़ की लागत से उत्सव मंडप बनाकर तैयार हो चुका है। उत्सव मंडप का संचालन ग्राम पंचायत बराल की ओर से किया जाएगा। इससे होने वाले आय से ग्राम पंचायत गांव में विकास कार्य कर सकेगी। इस मंडप में अन्य जरूरी काम भी हो सकेंगे।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments