Monday, May 18, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरपुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना पहासू का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना पहासू का किया निरीक्षण


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन द्वारा रविवार को थाना पहासू का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना पहासू के कार्यालय, बन्दीगृह, अभिलेख, सीसीटीएनएस, शस्त्रागार, साफ-सफाई, मालखाना, मैस, आवासीय थाना परिसर, थाने में खडे वाहनों आदि को चेक किया गया तथा थाना प्रभारी पहासू को अभिलेख पूर्ण करने, अभिलेखों का रखरखाव रखने, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी रखने व थाना परिसर को स्वच्छ रखने एवं प्रतिदिन थानाक्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं महिला सम्बन्धी अपराधों पर रोकथाम आदि आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी के साथ थाने आए हुए लोगों की शिकायतों को सुन उनके समस्या का समाधान समय सीमा के भीतर ही किया जाए।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments