बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया की पुलिस ने चार शातिर बाइक चोरों को बुधवार को गिरफ्तार किया है तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को दो बाइक, एक अवैध तमँचा मय एक जिन्दा कारतूस व दो अवैध चाकू बरामद हुए है।
आपको बता दें कि थाना अरनिया पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान चार चोरों को कैंची पुल के पास से गिरफ्तार किया है तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश उर्फ चन्द्रशेखर पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम खैर जरारा थाना खैर जनपद अलीगढ, कैफ पुत्र वकील निवासी मौहल्ला शाजामाल थाना रोरावर जनपद अलीगढ, आकाश पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम उंटवार थाना खैर जनपद अलीगढ, सारिक पुत्र जाकिर निवासी मौहल्ला शाजामाल थाना रोरावर जनपद अलीगढ़ तथा 01 बाल अपचारी के रूप में हुई है।
चार शातिर बाइक चोर गिरफ्तार व एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
RELATED ARTICLES



