बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक सिलाई सेंटर में अज्ञात कारणों से लगी आग के मामले में सेंटर संचालक ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने बताया कि केंद्र में रखें 20 सिलाई मशीन और कपड़े समेत 45 लाख रूपए सामान जलकर राख हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि छतारी के लालगढ़ी नागलिया गांव की रहने वाली सिलाई केंद्र संचालिका नीरू ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि कस्बा क्षेत्र में स्थित इमारत में पहली व दूसरी मंजिल पर तीन सालों से वह नीरू गारमेंट्स सिलाई केंद्र चला रही हैं। मंगलवार सुबह करीब चार बजे पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी थी कि उनके केंद्र में आग लग गई है जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि खिड़कियों से आग की लपटे निकल रही थी। उन्होंने तुरंत मामले से दमकल विभाग को अवगत कराया सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पानी डालकर काबू पाया। आग लगने से 20 सिलाई मशीन, दो कटिंग मशीन, करीब 9700 मीटर कपड़ा, पांच इस्त्री, सात काउंटर, 16 रैक, चार बैटरी व दो इनवर्टर 10 पंखे समेत करीब 45 लाख का सामान जल गया। पुलिस जांच में जुटी है।
सिलाई सेंटर में आग लगने से 45 लाख का सामान जला
RELATED ARTICLES



