Friday, May 22, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरत्योहारों के मद्देनजर पुलिस लाइन सभागार में की अधिकारियों ने गोष्ठी आयोजित

त्योहारों के मद्देनजर पुलिस लाइन सभागार में की अधिकारियों ने गोष्ठी आयोजित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार की उपस्थिति में जनपद के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई, आईजीआरएस एवं विभिन्न पोर्टलों पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही चौकी प्रभारियों को विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने, लंबित प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही करने तथा निरोधात्मक कार्यवाही को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त आगामी त्यौहारों/पर्वों, विशेष रूप से बकरीद एवं गंगा दशहरा के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने, संवेदनशील स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखने, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर संवाद स्थापित करने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय पुलिसिंग करते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments