बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आगामी पर्व ईद-उल-जुहा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में जनपद बुलंदशहर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में व्यापक पैदल मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने बड़ी ईदगाह सहित संवेदनशील इलाकों का भ्रमण एवं निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने बाजारों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
ईद-उल-जुहा को लेकर पुलिस अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च
RELATED ARTICLES



