बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में जिला सेवायोजन कार्यालय में 25 मई को रोजगार मेला लगेगा। इसमें शामिल होने वाली निजी क्षेत्र की पांच कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेकर रोजगार के लिए चयनित करेंगी।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि मेला जिला सेवायोजन कार्यालय व मॉडल कॅरिअर सेंटर के सहयोग से लगेगा। मेले में हाइस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और आईटीआई पास युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य है। प्रतिभाग लेने के लिए युवा सेवा योजन विभाग की वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल या फिर भारत सरकार के पोर्टल ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले सुबह 10 बजे सभी दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंच जाएं।
बुलंदशहर: 25 मई को लगेगा रोजगार मेला
RELATED ARTICLES



