बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू पुलिस ने चेकिंग के दौरान जटौला नहरपुल के पास से 04 शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस को भिन्न-भिन्न कंपनी के सात मोबाइल फोन व चार अवैध चाकू बरामद हुए है। पकड़े गए चोर चोरी के मोबाइल फोन को बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन पुत्र सुभाष निवासी ग्राम नगलिया टक्कर थाना पहासू जनपद बुलन्दशहर, दिनेश पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी पलड़ाझाल थाना पहासू जनपद बुलन्दशहर, दीपक पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम पलड़ाझाल थाना पहासू जनपद बुलन्दशहर तथा अमन पुत्र वीरेश निवासी शिकारपुर अड्डा गली नं0 06 थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
चार शातिर मोबाइल चोर चढ़े पुलिस के हत्थे
RELATED ARTICLES



